कामदा एकादशी 2026 की तिथि, शुभ मुहूर्त, व्रत कथा, पूजा विधि और महत्व जानें। भगवान विष्णु की कृपा पाने का श्रेष्ठ दिन। कामदा एकादशी 29 मार्च दिन रविवार को पड़ता है।
सनातन धर्म में एकादशी का व्रत अत्यंत पवित्र और पुण्य दायी माना जाता है। यह व्रत न केवल पापों का नाश करता है, बल्कि मोक्ष और मनोकामना पूर्ति का साधन भी है। कामदा एकादशी विशेष रूप से मनोकामनाओं की पूर्ति और पाप-प्रायश्चित्त के लिए जानी जाती है। यह व्रत करने से मनुष्य राक्षस, भूत-प्रेत जैसी योनियों से मुक्त होकर दिव्य लोक प्राप्त करता है।
प्रमुख कीवर्ड जो यहां यूज़ किया गया है इस ब्लॉग में कामदा एकादशी 2026, कामदा एकादशी व्रत, कामदा एकादशी पूजा विधि, कामदा एकादशी कथा, कामदा एकादशी महत्व, कामदा एकादशी तिथि, कामदा एकादशी मुहूर्त, भगवान विष्णु व्रत, हिंदू पर्व 2026, चैत्र शुक्ल एकादशी, व्रत एवं त्यौहार।
शास्त्रों में कहा गया है –
"एकादशी व्रतं पुण्यं सर्वपाप प्रणाशनम्।"
अर्थात एकादशी का व्रत सभी पापों का नाश करने वाला है।
2026 में कामदा एकादशी – यह व्रत चैत्र माह शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को आता है और 2026 में यह 29 मार्च, रविवार को पड़ रहा है। इस दिन भगवान विष्णु की विशेष पूजा-अर्चना, व्रत और कथा श्रवण का महत्व है। नीचे दिए गए विषयों को विस्तार से पढ़ें।
कामदा एकादशी 2026 कब है?
कामदा एकादशी का महत्व।
कामदा एकादशी की पौराणिक कथा््क।
कामदा एकादशी पूजा विधि
कामदा एकादशी 2026 के शुभ मुहूर्त
कामदा एकादशी का व्रत करने के नियम
कामदा एकादशी के लाभ
कामदा एकादशी से जुड़े प्रश्न
2. कामदा एकादशी 2026 की तिथि और शुभ मुहूर्त
तिथि और समय (पंचांग अनुसार):
एकादशी तिथि प्रारंभ: 28 मार्च 2026, दिन शनिवार सुबह 08:45 बजे
एकादशी तिथि समाप्त: 29 मार्च 2026, दिन रविवार सुबह 07:46 बजे
पारण (व्रत खोलने) का समय:
20 मार्च 2026, सुबह 06:25 से 08:55 बजे तक
(ध्यान रहे – पारण द्वादशी तिथि में ही करना आवश्यक है)
चौघड़िया पंचांग के अनुसार चारों पहर पूजा के मुहूर्त:
प्रातः चर मुहूर्त: 07:13 AM – 08:46 AM
लाभ मुहूर्त: 08:46 AM – 10:18 AM
अमृत मुहूर्त: 10:18 AM – 11:50 PM
इसे भी पढ़ें
चौंकाने वाला खुलासा: 03 मार्च 2026 को होली से पहले दिखेगा ब्लड मून? जानें NASA की आधिकारिक रिपोर्ट
शुभ मुहूर्त (दोपहर): 01:22 PM – 02:55
शुभ मुहूर्त (संध्या): 07:27 PM – 08:55 PM
अमृत मुहूर्त (संध्या): 07:22 PM – 08:55 PM
चर मुहूर्त (रात्रि): 08:55 PM – 10:22 AM
शुभ मुहूर्त (प्रातः): 04:22 AM – 05:40 AM
“पारंपरिक भारतीय चित्रकला शैली में कामदा एकादशी का आध्यात्मिक दृश्य”
पंचांग के अनुसार पूजा करने का शुभ मूहूर्त
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:26 से लेकर 12:15 तक
विजय मुहूर्त दिन के 01:53 से लेकर 02:42 तक
गोधूलि मुहूर्त शाम 05:58 से लेकर 06:22 तक
निशिता मुहूर्त मध्य रात्रि 11:26 से लेकर 12:13 तक
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:07 से लेकर 04:54 तक रहेगा।
3. कामदा एकादशी का महत्व
शास्त्रों में कामदा एकादशी का महत्व अनंत बताया गया है। यह व्रत विशेष रूप से उन लोगों के लिए फलदायी है जो –
अपने जीवन में किसी विशेष उद्देश्य की पूर्ति चाहते हैं
पापों से मुक्ति और आध्यात्मिक उन्नति चाहते हैं
भय, रोग या बुरे स्वप्न से पीड़ित हैं
पूर्वजन्म या वर्तमान जन्म के दोष मिटाना चाहते हैं
मान्यता है कि जो भक्त इस व्रत को श्रद्धा से करते हैं, उन्हें वाजपेयी यज्ञ के बराबर फल प्राप्त होता है।
कामदा एकादशी की विस्तृत पौराणिक कथा (संवाद शैली में)
युधिष्ठिर और श्रीकृष्ण का संवाद
एक दिन हस्तिनापुर के राजमहल में युधिष्ठिर महाराज ध्यानमग्न बैठे थे। उनके मन में एक उत्सुकता जागी – "चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी का नाम क्या है, और इसका फल क्या है?"
उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से कहा –
युधिष्ठिर:
"हे माधव! आप स्वयं धर्म के ज्ञाता हैं। कृपया मुझे चैत्र शुक्ल एकादशी का नाम, उसकी विधि और उसकी कथा विस्तार से बताइए।"
श्रीकृष्ण: मुस्कुराते हुए
"हे धर्मराज! तुम्हारा यह प्रश्न अत्यंत शुभ है। यही प्रश्न पूर्वकाल में राजा दिलीप ने अपने गुरु वशिष्ठ जी से किया था। वशिष्ठ मुनि ने जो कथा सुनाई थी, वही आज मैं तुम्हें सुना रहा हूँ, ध्यानपूर्वक सुनो।"
भोगीपुर नगर और राजा पुण्डरीक
बहुत समय पहले भोगीपुर नामक नगर था। यहां पुण्डरीक नामक राजा का शासन था, जो न्यायप्रिय और संगीत-प्रेमी था। नगर में गंधर्व, अप्सराएं और किन्नर अपनी कला से राजा का मनोरंजन करते थे।
इसे भी पढ़ें
"100 वर्षों के बाद चंद्र ग्रहण" का दुर्लभ संयोग: होलिका दहन 2026, जानें मुहूर्त और राशिफल
सभा में घटना
एक दिन राजा पुण्डरीक के राजमहल में भव्य संगीत सभा का आयोजन हुआ। अनेक गंधर्व गान प्रस्तुत कर रहे थे। ललित भी अपनी मधुर आवाज़ में राग छेड़ रहा था, लेकिन बीच-बीच में उसकी दृष्टि और मन अपनी पत्नी की स्मृति में खो जाता।
* कला बनाम अभिमान: एक संगीतकार की प्रतिभा पर राजा का ध्यान है, जबकि एक शक्तिशाली नाग अपने अपमान से क्रोधित होकर शिकायत कर रहा है।
सभा में उपस्थित कार्कोटक नाग ने यह भांप लिया और राजा से कहा –
कार्कोटक:"राजन! यह ललित आपके सामने गान करते हुए भी अपनी पत्नी के बारे में सोच रहा है। इसने सभा का अपमान किया है।"
राजा का चेहरा लाल हो गया।
राजा पुण्डरीक: ने कहा "हे ललित! तुमने सभा का अनादर किया है। अब मेरे श्राप से तुम मनुष्य-मांस खाने वाले राक्षस बन जाओ।"
श्राप और राक्षस रूप
राजा के शब्द मानो वज्रपात बनकर गिरे। पलभर में ललित का सुंदर रूप बदल गया। उसका चेहरा भयंकर, आंखें लाल, दांत नुकीले, नाक पर्वत की गुफा जैसी, बाल विशाल वृक्ष जैसे, और पूरा शरीर आठ योजन लंबा हो गया। उसके मुंह से आग की ज्वालाएं निकलने लगीं।
* श्राप का दर्दनाक परिणाम: ललित, अपने राक्षसी रूप में दर्द से कराह रहा है, और ललिता उसकी पीड़ा देखकर रो रही है, एक शापित प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत।
ललिता यह देखकर विलाप करने लगी
ललिता: "हे स्वामी! मैं आपके साथ हर दुःख में रहूंगी। चाहे आप राक्षस बन जाएं, मैं आपका साथ कभी नहीं छोड़ूंगी।"
जंगल की यातना
राक्षस रूप में ललित जंगलों में भटकने लगा। वह पशुओं का मांस खाता, जल स्रोतों से दूर रहता, और दिन-रात भूखा-प्यासा तड़पता। ललिता भी उसके साथ कठोर जीवन जीने लगी, नंगे पांव, बिना आभूषण और बिना आराम के।
ऋषि श्रृंगी का आश्रम
एक दिन भटकते-भटकते वे दोनों विंध्याचल पर्वत के पास पहुंचे, जहां ऋषि श्रृंगी तपस्या कर रहे थे।
ललिता ने दूर से ही नम्रता से प्रणाम किया और आंसू बहाते हुए कहा –
ललिता: "हे मुनिवर! मेरा नाम ललिता है। मेरे पति गंधर्व ललित थे, लेकिन राजा के श्राप से राक्षस बन गए हैं। कृपया कोई उपाय बताइए जिससे इन्हें मुक्ति मिले।"
ऋषि श्रृंगी:
"हे सुभागे! शीघ्र ही चैत्र शुक्ल पक्ष की एकादशी आने वाली है, जिसे कामदा एकादशी कहते हैं। यदि तुम पूर्ण श्रद्धा और विधि से इस व्रत को करो और उसका पुण्य अपने पति को अर्पित कर दो, तो वे श्रापमुक्त हो जाएंगे।"
* विन्ध्याचल का पवित्र क्षण: जब ललिता अपनी आशा और श्रद्धा के साथ, घने जंगल में ऋषि श्रृंगी से प्रार्थना कर रही है।
व्रत का संकल्प
ललिता ने तुरंत व्रत का संकल्प लिया। उसने दशमी से ही सात्विक भोजन किया और एकादशी के दिन स्नान कर पीले वस्त्र धारण किए। भगवान विष्णु का पूजन किया, तुलसी दल और पीले फूल अर्पित किए, विष्णु सहस्रनाम का पाठ किया और निर्जल व्रत रखा।
द्वादशी का चमत्कार
द्वादशी के दिन, ब्राह्मणों के समक्ष ललिता ने हाथ जोड़कर प्रार्थना की –
ललिता: "हे श्रीहरि! इस व्रत का जो भी पुण्य है, वह मेरे पति को प्राप्त हो जाए।"
क्षणभर में एक तेज प्रकाश प्रकट हुआ, और ललित का राक्षस रूप नष्ट होकर वह अपने पुराने सुंदर गंधर्व रूप में लौट आया।
दोनों ने ऋषि श्रृंगी को धन्यवाद दिया और स्वर्णिम विमान पर बैठकर स्वर्गलोक के लिए प्रस्थान किया।
श्रीकृष्ण का निष्कर्ष)
श्रीकृष्ण ने कहा कि: "हे धर्मराज! इस प्रकार कामदा एकादशी का व्रत पापों का नाश करता है, श्राप से मुक्ति दिलाता है और मनोकामना पूर्ण करता है। इसका फल वाजपेयी यज्ञ के समान है। जो इस कथा को सुनता या सुनाता है, वह स्वर्ग में स्थान पाता है।"
कथा से शिक्षा:
1. सच्चा प्रेम और त्याग किसी भी श्राप को तोड़ सकता है।
2. श्रद्धा और विधि से किया गया व्रत अद्भुत फल देता है।
3. कामदा एकादशी विशेष रूप से मनोकामना पूर्ति और पाप-प्रायश्चित्त के लिए श्रेष्ठ है
5. कामदा एकादशी व्रत विधि
पूर्व तैयारी (दशमी को)
सात्विक भोजन करें
ब्रह्मचर्य का पालन करें
रात्रि में भगवान का ध्यान करते हुए सोएं
व्रत वाले दिन
1. सूर्योदय से पूर्व स्नान करें
2. पीले वस्त्र पहनें
3. संकल्प लें –
"ॐ नमो भगवते वासुदेवाय। मैं कामदा एकादशी व्रत का संकल्प करता/करती हूं।4. पूजा सामग्री एकत्र करें – तुलसीदल, पंचामृत, पीले फूल, धूप, दीप, फल, नारियल, गंगाजल आदि
5. भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की मूर्ति स्थापित कर पूजन करें
6. विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें या व्रत कथा सुनें
7. दिनभर निर्जल/फलाहार करें
8. रात्रि में भजन-कीर्तन करें
9. द्वादशी को दान देकर पारण करें
"कामदा एकादशी 2026 व्रत में अपनाएं ये नियम और त्यागें ये गलतियां"
6. क्या करें और क्या न करें
क्या करें:
✅ श्रद्धा से व्रत करें
✅ भगवान विष्णु का पूजन करें
✅ कथा श्रवण करें
✅ दान-पुण्य करें
✅ चारों पहर पूजा करें
क्या न करें:
❌ अन्न का सेवन
❌ मांस, मदिरा, प्याज-लहसुन
❌ क्रोध और झूठ
❌ दिन में सोन
❌ नाखून या बाल काटना
7. एकादशी व्रत के लाभ
पापों का नाश
राक्षस, भूत-प्रेत दोष से मुक्ति
मनोकामना पूर्ति
आध्यात्मिक उन्नति
पुण्य और मोक्ष की प्राप्ति
8. कामदा एकादशी का ज्योतिषीय महत्व
चैत्र शुक्ल एकादशी में सूर्य और बृहस्पति की स्थिति विशेष फल देती है
इस दिन किया गया दान कई गुना बढ़कर फल देता है
व्रत से मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है
9. निष्कर्ष
कामदा एकादशी व्रत केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि और ईश्वर भक्ति का एक माध्यम है। इस व्रत की कथा हमें त्याग, प्रेम और श्रद्धा की अमूल्य शिक्षा देती है।
10. डिस्क्लेमर
> अस्वीकरण: इस लेख में दी गई कामदा एकादशी की व्रत कथा, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त की जानकारी धार्मिक ग्रंथों, वेद-पुराणों और मान्य पंचांगों पर आधारित है। साथ ही इसमें कुछ अनुभवी आचार्यों और विद्वानों की राय भी सम्मिलित की गई है। हमारा उद्देश्य सनातन धर्म की परंपराओं को संरक्षित और साझा करना है। पाठकों से निवेदन है कि किसी भी धार्मिक अनुष्ठान से पहले अपने गुरु, पुरोहित या स्थानीय परंपरा का पालन अवश्य करें। यह लेख केवल धार्मिक और सांस्कृतिक प्रसार के लिए है।

.png)



