धनतेरस के दिन कौन सी राशि वाले किस वस्तु का करें खरीददारी, जानें विस्तार से

 कौन से राशि वाले किस वस्तु का करें खरीदारी
यम का दीया निकालें धनतेरस की रात
धनतेरस के दिन जानें खरीददारी का शुभ मुहूर्त
हिंदू धर्म में पर्वों का बड़ा ही महत्व है। दीपावली श्रीराम के श्रीलंका पर विजय के उपरांत अयोध्या नगरी लौटने पर स्थानीय लोगों ने दीप जलाकर उनका स्वागत किया था। 

दीपावली से पूर्व और बाद में पांच ऐसे पर्व है जिसे दीपावली पर्व कहा जाता है। दीपावली के पहले धनतेरस पर्व मनाया जाता है। इस दिन देवताओं के कोषाध्यक्ष कुबेर, मां लक्ष्मी, भगवान गणेश, यमराज और धन्वंतरि की पूजा की जाती है। लोग खरीदारी भी करते हैं। मान्यत है कि धनतेरस के दिन की जाने वाली खरीदारी काफी फल दाई और घर में सुख समृद्धि लाता हैं।

कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाए जाने वाले इस पर्व का हिन्दू परंपरा में खास महत्व है। इस दिन अमीर-गरीब सभी कुछ न कुछ खरीददारी करते हैं। पौराणिक मान्यता है कि धनतेरस के दिन खरीददारी करने से माता लक्ष्मी की कृपा पूरे साल बनी रहती है। धनतेरस के दिन से ही दिवाली की भी शुरुआत हो जाती है। 

धनतेरस की शाम तिल के तेल या घी से आटे या पीतल के दीपक में कपड़े की बत्ती लगाकर जलाने से भगवान कुबेर खुश होते हैं। शाम की होने वाली पूजा में सबसे पहले गणेशजी की पूजा करें। इसके बाद लक्ष्मीजी और कुबेर की पूजा करने के उपरांत भगवान धनवंतरि और यमराज की पूजा करें। पूजा के बाद दक्षिण दिशा की ओर मुख करके यमराज को जल दें।

कौन थे बैद्य धन्वंतरि महाराज

समुद्र मंथन के दौरान बैद्य धन्वंतरि महाराज अमृत से भरे कलश को लेकर प्रगट हुए थे। समुद्र मंथन में ही मां लक्ष्मी प्रकट हुई थी इस कारण दोनों भाई बहन बने और समुद्र दोनों की जननी हुई। भाई बहन में अथाह प्रेम होने के कारण मां लक्ष्मी के साथ धन्वंतरि का भी पूजन होता है। ये देवताओं के चिकित्सक हैं । इसलिए इन्हें चिकित्सा का देवता माना जाता है। इनकी पूजा करने से शरीर के रोग नष्ट होते हैं। धनतेरस दिन मां लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की भी पूजा की जाती है। मान्यता है कि धनतेरस पर विधि-विधान से पूजा करने पर आरोग्य और सुख-समृद्धि बनी रहती है। पूरे साल घर में मां लक्ष्मी की कृपा से बरकत रहती है।

क्यों करें धनतेरस के दिन खरीददारी 

धनतेरस के मौके पर खरीददारी करना काफी लाभप्रद होता है और घर में सुख समृद्धि और धन धन्य से भरा रहता है। इस दिन शुभ मुहूर्त में खरीददारी करनी चाहिए। इस दिन खरीददारी करने पर सालों भर धन की बारिश घर में होती रहती है और वैभव लक्ष्मी की कृपा सदा परिवार वालों पर बनी रहती है। इसलिए धनतेरस के दिन शुभ मुहूर्त में ही खरीदारी करना समझदारी होगी।
2 नवंबर दिन मंगलवार, कार्तिक मास, कृष्ण पक्ष के हेमंत ऋतु त्रयोदशी तिथि को धनतेरस मनाया जाएगा। इस बार द्वादशी तिथि का हान है। वैसे मान्यता है कि दीपावली के 2 दिन पहले धनतेरस मनाया जाता है। इस बार त्रयोदशी तिथि का उदया काल मंगलवार को पड़ रहा है। धनतेरस की खरीदारी त्रयोदशी में ही करने का विधान है। कारण समुद्र मंथन के त्रयोदशी के दिन धन्तवंतरी बैद्य अवतरित हुए थे। धनतेरस के दिन उत्तराफल्गुनी नक्षत्र रहेगा। योग वैधृति होगा। सूर्य तुला राशि में और चंद्रमा  कन्या राशि में रहेंगे। इस दिन धन्तवंरी जयंती, यमराज दीपदान और हनुमान जयंती भी मनाई जाएगी।

खरीददारी करने की जानें शुभ मुहूर्त
धनतेरस के दिन खरीदारी करने का शुभ मुहूर्त सुबह से हैं शुरू होकर देर रात तक चलता रहेगा। 9:00 से लेकर 10:30 तक चर मुहूर्त रहेगा। उसी प्रकार 10:30 बजे से लेकर 12:00 बजे तक लाभ मुहूर्त, 12:00 बजे से लेकर 01:30 बजे तक अमृत मुहूर्त और अंत में 3:00 से लेकर 4:30 बजे तक शुभ मुहूर्त का शुभारंभ रहेगा। इस दौरान खरीदारी करना काफी फलदाई और सुखदाई रहेगा। यह मुहूर्त चौघड़िया पंचांग के अनुसार है। अब काशी पंचांग के अनुसार अभिजीत मुहूर्त 11:42 बजे से लेकर 12:26 बजे तक विजय मुहूर्त दोपहर 1:55 बजे से लेकर 2:39 बजे तक और गोधूलि मुहूर्त शाम 5:24 बजे से लेकर 5:48 बजे तक है। इस दौरान भी लोग धनतेरस की खरीदारी कर सकते हैं।

 उसी प्रकार शाम को 7:30 बजे से लेकर 09:00 बजे तक लाभ मुहूर्त और 10:00 से लेकर 12: 00 बजे शुभ मुहूर्त रहेगा। इस दौरान भी आप खरीददारी कर सकते हैं।

जाने किस राशि के लोग, किस चीज की करें खरीददारी
मेष राशि के जातक धनतेरस के दिन सोना, तांबे, पीतल के बने वस्तु की खरीदारी करना काफी शुभ रहेगा। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक सामानों की खरीदारी भी करें।

वृष राशि के जातक चांदी के लक्ष्मी गणेश की खरीदारी करें साथ में चांदी के सिक्के खरीदना और साफ सफाई के लिए झाड़ू की खरीदारी करना भी काफी शुभ रहेगा।

मिथुन राशि के जातक तांबे के बने वस्तु की खरीदारी जरूर करें। तांबे का बर्तन की खरीदारी करें। वाहन  खरीदना काफी फलदाई होगा।

कर्क राशि के जातक स्टील के बर्तनों की खरीदारी जरूर करें। साथ ही चांदी के सिक्के की भी सरदारी करना आपके लिए शुभ रहेगा। सफाई के लिए झाड़ू खरीदें।

सिंह राशि के जातक सोने चांदी के सिक्के की खरीदारी जरूर करें। गणेश लक्ष्मी की खरीदारी करना शुभ रहेगा। इलेक्ट्रॉनिक सामान भी खरीदे।

कन्या राशि के जातक को धनतेरस के दिन चांदी के सिक्कों के अलावा वाहन खरीदना काफी फलदाई रहेगा। साथ ही सजावट के सामान का भी खरीदारी करना शुभ होगा।

तुला राशि के जातक चांदी के बर्तन की खरीदारी जरूरत करें। इसके अलावा चांदी के सिक्के सजावट के लिए इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी करना शुभ रहेगा।

वृश्चिक राशि के जातक पूजा के सामान की खरीदारी जरूर करें। आभूषण खरीददारी करना आपके लिए शुभ रहेगा।

धनु राशि के जातक चांदी के बर्तन, चांदी के सिक्के और सजावट के सामान की खरीदारी करना शुभ रहेगा।

मकर राशि के जातक सजावट के सामान कै अलावा जमीन, फ्लैट की खरीदारी कर सकते हैं। 

कुंभ राशि के जातक के स्वामी शनि देव है। इसलिए इस दिन लोहे की वस्तु और स्टील के सामानों की खरीदारी करना आपके लिए काफी शुभ रहेगा।

मीन राशि के जातक सोने चांदी के आभूषण, सिक्के के अलावा सजावट के सामान पूजा की सामग्री और सफाई के लिए झाड़ू की खरीदारी करना आपके लिए काफी शुभ रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने