"2025 में विवाह के लिए नवंबर और दिसंबर हैं सबसे शुभ महीने। जानिए देवउठनी एकादशी के बाद से शुरू हो रहे प्रमुख वैवाहिक मुहूर्त, पूर्ण सूची और तिथियों सहित।"
2025 के नवंबर और दिसंबर में शुभ विवाह मुहूर्त: पूर्ण जानकारी, ग्रह स्थिति और प्रमुख तिथियां
विवाह केवल सामाजिक या पारिवारिक दायित्व नहीं है, यह सनातन धर्म की एक पवित्र परंपरा है जिसे शुभ मुहूर्त में करने का विशेष महत्व है। विवाह के लिए पंचांग, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, तिथि, वार आदि का विचार आवश्यक होता है। 2025 में 14 अप्रैल से विवाह मुहूर्त आरंभ होते हैं और 09 जून तक चलते हैं। उसके पश्चात चातुर्मास के कारण एक विराम आता है। इसके बाद दीपावली के बाद देवउठनी एकादशी (एक नवंबर) को है। इसके बाद फिर से विवाह मुहूर्त आरंभ होते हैं।
नवंबर और दिसंबर विवाह हेतु अत्यंत महत्वपूर्ण महीने हैं क्योंकि इस समय मौसम अनुकूल होता है, धार्मिक दृष्टिकोण से भी मांगलिक कार्यों की अनुमति होती है, और विवाह के लिए उपयुक्त ग्रह स्थिति प्राप्त होती है।नवंबर 2025: विवाह का शुभ मुहूर्त
मुख्य ग्रह की क्या है स्थिति:
- बृहस्पति वृषभ राशि में स्थित होगा – विवाह हेतु श्रेष्ठ।
- शुक्र तुला और वृश्चिक राशि में – आकर्षण और दाम्पत्य जीवन के लिए उत्तम।
- चंद्रमा शुभ नक्षत्रों में भ्रमण करेगा।
- मंगल सिंह राशि में, स्थिरता और ऊर्जा का कारक।
नवंबर में विशेष कारण से विवाह की अधिकता:
- मौसम सुहावना और ठंड प्रारंभ होती है।
- दीपावली और देवउठनी एकादशी के बाद विवाह की शुभ लग्न शुरू हो जाती है।
- ज्येष्ठ गुरु और बलवान शुक्र की उपस्थिति भी श्रेष्ठ है।
नवंबर के लिए विवाह के शुभ मुहूर्त
02 नवंबर 2025: दिन रविवार उत्तरा भाद्रपद द्वादशी, त्रयोदशी रात 11 बजकर 10 मिनट से सुबह 06 बजकर 36 मिनट तक शुभ मुहूर्त रहेगा।
03 नवंबर 2025: सोमवार उत्तरा भाद्रपद, रेवती त्रयोदशी, चतुर्दशी सुबह 06 बजकर 36 मिनट से अगली सुबह 06 बजकर 37 मिनट तक रहेगा।
08 नवंबर 2025; शनिवार मृगशीर्ष चतुर्थी सुबह 07 बजकर 31 मिनट से रात 10 बजकर 01 मिनट तक रहेगा।
12 नवंबर 2025: बुधवार माघ नवमी रात 12 बजकर 50 मिनट से सुबह 06 बजकर 43 मिनट तक रहेगा।
15 नवंबर 2025: शनिवार उत्तराफाल्गुनी, हस्त एकादशी, द्वादशी सुबह 06 बजकर 44 मिनट से अगली सुबह 06 बजकर 45 मिनट तक रहेगा।
16 नवंबर 2025: रविवार हस्त द्वादशी सुबह 06 बजकर 45 मिनट से रात 02 बजकर 10 मिनट तक रहेगा।
22 नवंबर 2025: शनिवार मूल तृतीया रात 11 बजकर 26 मिनट से सुबह 06 बजकर 49 मिनट तक रहेगा।
23 नवंबर 2025: रविवार मूल तृतीया सुबह 06 बजकर 49 मिनट से दोपहर 12 बजकर 08 मिनट तक रहेगा।
25 नवंबर 2025: मंगलवार उत्तराषाढ़ा पंचमी, षष्ठी दोपहर 12 बजकर 49 मिनट से रात 11 बजकर 57 मिनट तक रहेगा।
दिसंबर 2025 के विवाह मुहूर्त
मुख्य ग्रह स्थिति:
- बृहस्पति वृषभ में स्थित रहेगा – स्थिरता, सुख-संपत्ति का घोतक।
- शुक्र वृश्चिक और धनु राशि में – शुभ विवाह संकेत।
- चंद्रमा अनुराधा, मूल, उत्तरा षाढ़ा नक्षत्रों में भ्रमण करेगा।
विवाह मुहूर्त तय करने के मुख्य मानक
- नक्षत्र: रोहिणी, मृगशिरा, उत्तराफाल्गुनी, हस्त, स्वाति, अनुराधा – शुभ माने जाते हैं।
- तिथि: द्वितीया, तृतीया, पंचमी, सप्तमी, दशमी, त्रयोदशी – विवाह हेतु श्रेष्ठ।
- वार: सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार – शुभ और स्थायित्व प्रदान करते हैं।
- योग: सर्वार्थ सिद्धि, अमृत सिद्धि, रवि पुष्य – शुभ योग माने जाते हैं।
- लग्न: वृश्चिक, वृषभ, कर्क, मीन, तुला लग्न – वैवाहिक जीवन के लिए उपयुक्त।
दिसंबर के लिए विवाह के शुभ मुहूर्त
क्या है निष्कर्ष: जानें विस्तार से
नवंबर और दिसंबर 2025 में विवाह हेतु अनेकों शुभ तिथियां उपलब्ध हैं। ग्रहों की स्थिति, चंद्रमा की गति और शुभ योग इन महीनों को विवाह संस्कार के लिए अत्यंत अनुकूल बनाते हैं। नवंबर में देवउठनी एकादशी के बाद आरंभ हुआ यह शुभ काल 06 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान आप न केवल विवाह, बल्कि गृह प्रवेश, नामकरण, अन्नप्राशन जैसे अन्य मांगलिक कार्य भी कर सकते हैं।
जो लोग चातुर्मास के कारण जून के बाद विवाह नहीं कर पाए, उनके लिए नवंबर और दिसंबर सबसे उत्तम अवसर लेकर आए हैं। अगर आप इस दौरान विवाह करने की योजना बना रहे हैं, तो पंचांग और कुंडली के आधार पर उपयुक्त तिथि का चयन करें
डिस्क्लेमर
वैवाहिक लग्न के लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथनी केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। हमारा यह लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करे।